गणेश चतुर्थी पर स्कुल प्रांगण में ग्रामीणों ने जबरन गणेश जी की स्थापित की प्रतिमा !

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

जबरन प्रतिमा बैठाने व डीजे बजाये जाने से पठन- पाठन बाधित
शिक्षा अवर मुख्य सचिव की आदेश का नही हो रहा है अनुपालन

  • ग्रामीणों के दो पक्षों में मारपीट, पुलिस नहीं ले रहा संज्ञान
    फोटो
    जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड क्षेत्र के रुपण बिगहा जंघौल बेलदारी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंहा की मनाही के बावजूद ग्रामीणों द्वारा जबरन गणेश प्रतिमा बैठाने व डीज बजाए जाने से पठन पाठन ठप है। इस क्रम में ग्रामीणों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। सूचना के बावजूद सिरदला थाने की पुलिस ने मौन साध रखा है।
    बता दें शिक्षा विभाग के सचिव के. के. पाठक ने विद्यालय में ऐसा कोई भी काम करने से मना कर दिया है जिसका असर पठन पाठन पर पड़ता हो। ऐसे में विद्यालय के शिक्षक काफी सतर्क हैं। प्रधानाध्यापक ने इसी को लेकर ग्रामीणों से प्रतिमा न बैठाने का अनुरोध किया था। बावजूद दबंग ग्रामीणों ने जबरन प्रतिमा बैठा दिया। सूचना अधिकारियों को दी गयी लेकिन कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।
    डीजे पर है प्रतिबंध:- सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में डीजे प्रतिबंधित है। बावजूद विद्यालय परिसर में डीजे बजाया जा रहा है। बावजूद प्रशासन का मौन साधे रखने से ऐसे लोगों का हौसला बुलंद है।
    हो चुकी है मारपीट:- ग्रामीणों के दो गुटों के बीच विद्यालय में प्रतिमा बैठाने व डीजे बजाने को ले मारपीट की घटना हो चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग आवेदन थानाध्यक्ष को दिया गया है। बावजूद न प्रतिमा हटाया जा रहा है न ही डीजे बजाने पर रोक लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है तो विद्यालय के शिक्षकों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment