11 साल से फरार महंत हत्याकांड की महिला अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

11 साल का फरार महंत हत्या अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार,एसपी ने किया गिरफ्तारी की पुष्टि,
जिले के अकबरपुर थाना कांड संख्या 168 / 2012 के फरार महिला अभियुक्त चंदन देवी को अकबरपुर पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सूचना एसपी अम्बरीष राहुल को दी है।
एसपी ने बताया कि 29 जुलाई 2012 को अकबरपुर थाना के कुहिला गांव में नालंदा जिले के राजगीर के धर्मपुरा गांव मठ के महंत संजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद लाश को फंदे से लटका दिया गया था ताकि लोग समझे कि महंत ने आत्महत्या कर ली है ।हत्या कांड की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शादी के पूर्व चंदन देवी को महंत से प्यार हो गया था जिस कारण दोनों के बीच नाजायज रिश्ते स्थापित हो गए थे। शादी के बाद चंदन देवी की महंत से बातचीत का मामला परिवार वालों को पता चल गया। इसके बाद चंदन देवी के माध्यम से महंत को अकबरपुर थाने के कुहिला गांव बुलवाया गया ।
29 जुलाई 2012 की रात्रि महंत एक चेला के साथ आया जिसकी जमकर पिटाई की गई जिससे महंत की मौत हो गई । महंथ के चेला को घायलावस्था में पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।होश में आने के बाद महंत के चेला ने घटना की सच्चाई का बयान दिया ।इसके बाद नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया। 9 में से 8 अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था जो अब न्यायालय से जमानत पर है। लेकिन चंदन देवी 11वर्षों से फरार चल रही थी ।
उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना बताया कि चंदन देवी नई दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में हिसुआ के पांचूबीघा मोहल्ले के एक व्यक्ति के साथ रह रही है ।इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया । मारा गया महंथ संजय सिंह झारखंड के हंटरगंज का निवासी था ।इसकी हत्या कर लाश को फांसी के फंदे में तथ्य छुपाने के लिए लटका दिया गया था ।चंदन देवी ने भी गिरफ्तारी के बाद घटना की सच्चाई को स्वीकार की है ।
चंदन देवी को दिल्ली से नवादा लाने की तैयारी की जा रही है। 11 वर्षों बाद गिरफ्तारी को एसपी पुलिस की बड़ी सफलता मान रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment