बेगुसराय में भारत बंद के दौरान एन,एच 31 को किया जाम, सड़क पर लगा गाड़ियों का काफिला

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद किया गया था इसके तहत मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता शहर के पावर हाउस चौक पर पहुंचे और एन एच 31 को जाम कर दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि दर्जनों की संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया है और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम कर रहे हैं नेताओं ने कहा कि भारत में मूल निवासी बहुजन है और उसके विरासत पर जबरन कब्जा कराया जा रहा है इस विरासत की रक्षा के लिए बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा लगातार आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन की कड़ी में आज भारत बंद बुलाया गया था इसके तहत शहर के पावर हाउस चौक पर जाम किया गया है। करीब एक घंटे तक जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जाम की सूचना पर सदर प्रखंड के बीडीओ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया। जाम कर रहे लोगों ने कहा कि एक साजिश के तहत बहुजनों के विरासत पर हमला किया जा रहा है जबकि बहुजन यहां के मूल निवासी हैं और ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए कहा कि वह बहुजनों के विरासत पर कब्जा कर रहे हैं इसी पर रोक लगाने की मांग को लेकर यह भारत बंद बुलाया गया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम का नारेबाजी की।
बाईट- आंदोलन कारी

Join us on:

Leave a Comment