प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव एवं प्राधिकार के सचिव सदन लाल प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला वकील संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार समेेय कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित हुए। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत संचालन के लिए कुल 15 पीठो का गठन किया गया है ।इस राष्ट्रीय लोक अदालत से बिजली विभाग के मामले बैंक संबंधी मामले परिवार न्यायालय के मामले दुर्घटना बीमा दावा के मामले समझौता योग्य आपराधिक एवं दीवानी मामले समेत कई मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के समझौते के आधार पर किया जाता है।




