पत्नी प्रेमी संग फरार, पति पहुँचा थाने, बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस से कहा “ला दो साहब”!

SHARE:

समस्तीपुर से अरविंद कुमार

पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पति ने थाने में दिया आवेदन; FIR और बरामदगी की मांग!

समस्तीपुर: जिले से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने कुछ युवकों पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से अपने साथ ले जाने की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया है। पति ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर महिला की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, महिला 27 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कुछ युवकों से मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत करती थी। इसी आधार पर उसने आशंका जताई है कि किसी युवक ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। पति के मुताबिक, घर से निकलते समय महिला के पास करीब 40 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण भी थे।

पीड़ित पति ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए महिला को जल्द बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Join us on: