समस्तीपुर- में शराब माफियाओं का पुलिस टीम पर हमला,अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

:बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके गुर्गों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पटोरी उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी बताया जा रहा है। सभी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में इलाजरत है। स्थिति बिगड़ने पर उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी हथियार और वाहन छोड़कर मौके से जान बचाकर भागने को मजबूर हुए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोबारा इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम पर हमले की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Join us on: