उपचुनाव के नतीजे और देश का माहौल मोदी सरकार के खिलाफ, विदाई तय – तरुण सागर, राजद!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत /नेहा

बेगूसराय पहुंचे राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण सागर

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने देश में हुए उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से देश में एक माहौल बना है। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने 7 में से चार सीट बड़े मार्जिन के साथ जीती है जबकि एनडीए गठबंधन कब मार्जिन से जीत हासिल की है यह उप चुनाव भले हैं लेकिन यह देश की मिजाज और हवा बताने के लिए काफी है। यह लिटमस टेस्ट था जो देश का मिजाज बता दिया है। जी20 सम्मेलन के बीच राष्ट्रपति के डिनर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर कहा कि जी-20 इंटरनेशनल प्लेटफार्म है जहां 20 देश शामिल हो रहे हैं और राष्ट्रपति ने डिनर में बुलाया है जाना ना जाना या व्यक्तिगत राय है लेकिन राजनीति में शिष्टाचार होती है और उसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। बिहार में अमित शाह के दौरे के सवाल पर प्रवक्ता करुणा सागर ने कहा कि अमित शाह बार-बार बिहार आ रहे हैं बिहार में सभा करें लेकिन इससे बिहार को कोई फायदा नहीं है बिहार के लिए कोई सौगात लेकर नहीं आते हैं यहां आते हैं भी तो सिर्फ 370 और राम मंदिर की बात करते हैं लखीसराय में पिछले दिनों बिहार की योजनाओं को भी अपना योजना बनाकर लोगों के बीच रखा था और कई ऐसी योजनाएं थी जो शुरू भी नहीं हुई थी लेकिन अमित शाह ने उसकी भी चर्चा की। देश में सनातन धर्म को लेकर विवाद पर करुणा सागर ने कहा कि सनातन पर कोई विवाद नहीं है इसे सिर्फ भाजपा के द्वारा बनाया जा रहा है। सनातन धर्म हजारों साल से हैं और यह जीवन पद्धति है लेकिन समय-समय पर इसमें भी विकृति आती है एक समय में महावीर और बुद्ध ने भी इस विकृति को चैलेंज किया था बाद में नानक और सूरदास, कबीर ने भी चैलेंज किया था और 19वीं सदी में ईश्वर चंद्र विद्यासागर राधा मोहन राय और सावित्री फुले ने भी इस पद्धति को चैलेंज किया था। सनातन व्यवस्था प्राचीन व्यवस्था है जो आगे भी चलेगा यह समायोजित व्यवस्था है।
बाईट- करुणा सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजद सह तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी

Join us on:

Leave a Comment