अमित कुमार की रिपोर्ट
आज सारण के विधानपार्षद ई. सच्चिदानन्द राय ने पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस-कांफ्रेंस करके बताया कि आज जंहा G-20 का सम्मेलन भारत में होने से खुशी हो रही है कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है, वंही एक बिहारी होने पर शर्म आ रही है कि हमारा बिहार इस भारत का हिस्सा होने के बावजूद निरंतर पीछे जा रहा है, बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार की चिंता नही है वो सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे है, बिहार में पहले अपराधियों का राज चलता था अब अधिकारियों का राज चल रहा है, बिहार पूरी तरह पिछड़ता जा रहा है और यहां के नेता चाहे किसी भी गठबंधन के हो वो लगतार बिहारियों को मूर्ख बनाने का काम किया है, किसी भी पार्टी ने बिहार के बच्चों के भविष्य के बारे में नही सोचा, सभी ने मंदिर मस्जिद ,जंगलराज का भय दिखाकर जनता का वोट ठग कर राज किये है, अब समय आ गया है कि बिहार के लोग इनसब चीजों से ऊपर उठकर अपने बच्चों के शिक्षा व रोजगार पर वोट करें।




