रागिनी शर्मा!

बाढ़ पुलिस ने छापेमारी कर बाइक लूट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दो लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।इनके पास से पांच लूटी गई बाइक भी बरामद हुई है ।

गिरफ्तार अपराधियों में रजनीश पांडे बेलछी, हर्ष कुमार कौशिक बाढ़ पंचशील नगर, राजन कुमार वेढ़ना तथा रोहित सहजानंद नगर बाढ़ हैं।उनसे पूछताछ करने के बाद बरामदगी हुई है

इन अपराधियों ने बख्तियारपुर पटना फोरलेन तथा बख्तियारपुर नालंदा रोड पर बाइक लूट तथा डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।इसी गैंग के एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर 21 जून को जेल भेजा गया था।
बहरहाल पुलिस इस गिरोह के भंडाफोड़ होने के बाद राहत महसूस कर रही है।




