:- रागिनी शर्मा !

वज्रपात ने बिहार में कहर बरपा रखा है, पिछले दिनों प्रदेश में एक दिन में ही वज्रपात ने सात लोगों की जान ले ली थी।
बीती रात से तेज बारिश के दौरान रह रह कर वज्रपात हो रहे हैं , जिसने बाढ़ अनुमंडल में दो व्यक्ति की जान ले ली।

प्राप्त सूचना के अनुसार बाढ़ अनुमंडल के एकडंगा पंचायत के मसाथू में बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई।मृतक का नाम शुभाष शर्मा और किशोरी शर्मा बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सुबह दोनों शौच जाने के लिए खेत में गए थे। जहाँ बज्रपात होने से दोनों बुरी तरह झुलस गए । और अनुमंडल अस्पताल लाने के दौरान दोनों की मौत हो गई, पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी हुई है तो इधर एक ही गाव में दो लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।




