112 पर लगे आरोपों के बाद एसपी ने किया सभी को लाइन हाजिर, पर मामला कुछ और ही निकला…

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजीव नगर मामले पर सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि ERSS-112 कज गाड़ी वहीं पास में रहती है। मकान मालिक वीरेंद्र कुमार है। जिसकी देखभाल के जिम्मा विकास कुमार को दिया गया है।

वहीं, रैपीडो मॉल के मालिक रंजन कुमार हैं एयर सन्नी नाम के व्यक्ति को फ्रेंचाइजी दे रखा है।

रंजन कुमार ने 25 लाख का चेक दिया था मकान मालिक को। जो बाउंस कर गया था। इसके बाद ने मालिक ने विकास को भेज कर सन्नी से चाभी ली थी। इसी पर विवाद हुआ। पूरा मामला रात 9 बजे का है।

सिटी SP सेंट्रल के अनुसार विकास का पास में ही बैंक्वेट हॉल है। उसी के पास ERSS-112 की गाड़ी खड़ी रहती है। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर उसी का वाशरूम इस्तेमाल करती है।

इस कारण जब ERSS-112 की गाड़ी मॉल के पास पहुंची तो
विकास ने पुलिस टीम से कहा था कि वो उन्हें सस्ते दाम में सामान दे रहा है। उसने कहा कि उसकी बिलिंग हम बाद में करवा देंगे। इसी बात पुलिस वाले आ गए। यह चोरी का मामला नहीं है। इसकी जांच हो गई है।

हां, पुलिसकर्मियों की गलती ये है कि बगैर बिल के उन्होंने सामान लिया। इस कारण सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। गाड़ी में 2 महिला सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी थे। सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
आगे सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, महिला सिपाही से भी वीडियो बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। यह पूरा मामला मकान मालिक और रेंटर के बीच किराया का विवाद था।

Join us on:

Leave a Comment