प्रजापिता ब्रह्म कुमारी की दीदियों ने पुलिस कर्मियों को राखी बाँध मनाया रक्षा बंधन!

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!

-मोकामा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रक्षा बंधन का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।हर तरफ इस पर्व की रौनक देखी जा रही है।ऐसे में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने भी रक्षा बंधन का पर्व पुलिस कर्मियों के साथ मनाया।इस विश्वविद्यालय के मोकामा शाखा की दीदियों ने पुलिस कर्मियों की कलाइयो पर राखी बाँध मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार,दीदी निशा और दीदी गुड़िया ने घोसवरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनिरुध कुमार,सब इंस्पेक्टर राजू कुमार समेत अन्य अधिकारियों की कलाई में राखी बांधी और मिठाई भी खिलायी।कलाई में राखी का पवित्र बंधन देख पुलिस भी काफी खुश नजर आये और परम्परा अनुसार बहनों को नेग भी दिया ।

Join us on:

Leave a Comment