रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर में 1500 किलो नकली खाद्य सामग्री जब्त मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्यवाई, 1250 किलो पनीर 450 किलो पेड़ा और खोआ जब्त मामले में अब फूड सेफ्टी विभाग जांच में जुटी पर्व में इसे खपाने की थी तैयारी।अहियापुर थाना क्षेत्र में करवाई।।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में पनीर खोआ और नकली पेड़ा बरामद की है। वही पर मौके से कारोबारी फरार हो गया जिसके बाद से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच कर खाद्य सामग्री की जांच में जुट गई है पूरा यह मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल बता दें की अहियापुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक बस से करीब 1.5 क्विंटल पनीर, पेड़ा और खोआ की खेप मुजफ्फरपुर जिले के बैरिया बस स्टैंड में आ रही है जो की अलग अलग जिले में भेजा जाएगा और तब इसके बाद की मिली सूचना के आधार पर मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम गठित किया गया है टीम बैरिया बस स्टैंड पहुंच कर बस का इंतजार करने लगी। जैसे ही बस स्टैंड में पहुंची टीम त्वरित कार्यवाई करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया उसके बाद विधिवत उक्त बस की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान बस से कुल 1250 किलो पनीर और 450 किलो पेड़ा और कुछ खोआ बरामद किया गया। उसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को मामले की जानकारी दी गई आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची जब्त खाद्य सामग्री की जांच की जांच के दौरान नकली होने की पुष्टि हुई और जिसके बाद सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया।
पूरे मामले में एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैरिया TOP को पुलिस दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि सीतामढ़ी से एक बस आ रही है वही जिसमे नकली पनीर की खेप आ रही है जिसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए नकली पनीर की खेप को जब्त किया गया है फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को बुलाया गया है आगे की कार्यवाई की जा रही है।।
पूरे मामले पर फूड सेफ्टी ऑफिसर सुदामा चौधरी ने बताया कि सूचना दी गई कि बैरिया बस स्टैंड में नकली पनीर की खेप पकड़ी गई है हमलोग मौके पर पहुंचे मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से जब जांच की गई तो नकली पाया गया है सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा रहा है।
बाइट अवधेश दीक्षित एएसपी टाउन मुजफ्फरपुर।
बाइट सुदाम प्रसाद फूड सेफ्टी ऑफिसर मुजफ्फरपुर




