इंडो नेपाल बॉर्डर के जिले में आर्केस्ट्रा में काम करनेवाली 40 युवतियाँ पुलिस हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

देश के विभिन्न क्षेत्रों अथवा नेपाल से शादी एवं नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी के मामले आते रहते हैं सामने

ऐंकर– मधुबनी बिहार के मधुबनी में भारत नेपाल सीमा पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों अथवा नेपाल से शादी एवं नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी किए जाने की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर मधुबनी पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खजौली, कलुआही, बासोपट्टी साहरघाट सहित कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 40 युवतियों को हिरासत में लिया है। जिनमें आर्केस्ट्रा में कार्य करने वाली युवतियों में कई नाबालिक युवतियां भी शामिल हैं। सभी युवतियों को महिला थाना में रखा गया है, जहां एएसपी रश्मि सभी युवतियों से आवस्यक पुछताछ एवं छानबीन में जुटी हुई हैं।

ऑर्केस्ट्रा के करीब 40 युवतियों की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार युवतियों के परिजनों का कहना है कि इनमें से कई नाबालिक हैं, जो अपनी गर्भवती बहन जो आर्केस्ट्रा में काम करती हैं उसके देखभाल के लिए आई हैं। हालांकि हाल के दिनों में भारत नेपाल सीमा पर कई नेपाली एवं भारत के विभिन्न क्षेत्रों की नाबालिक युवतियों को शादी अथवा नौकरी के प्रलोभन की जाल से एस एस बी द्वारा सरक्षित बचाया गया। जिसे देखते हुए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों एवं नाबालिग युवतियों के मानव तस्करी की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पूरा मामला पुलिस की जांच के बाद व वरीय पुलिस अधिक्षक का पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Join us on: