रिपोर्ट – अमित कुमार!
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार मै आज भ्रष्टाचार अपराध बेरोजगारी और गरीबी मे सबसे आगे खड़ा है
हर दफ्तर मे लूट है हर गली मे डर है युवा के पास काम नही है और गरीब के पास रोटी नही है
जो डबल इंजन का वादा किया गया था वही डबल इंजन आज ट्रबल इंजन बन गया है
दो इंजन का शोर है पर गाड़ी एक इंच आगे नही जा रही है
आज पंद्रह जिले बाढ़ मे डूबे हुए है करीब पचास लाख लोग पानी मे घिरे है लोग भूखे है प्यासे है पर केंद्र से एक रुपया तक की मदद नही आयी है
बिहार की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गयी है खजाना खाली है सरकार कर्ज पर चल रही है
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपदा के लिए रखी गयी आकस्मिक निधि को कर्मचारियों को वेतन बाटने मे खर्च कर दिया है इसी कारण बाढ़ के समय पीड़ित लोगो को राहत नही मिली है



