रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
चाची का लम्बे दिनो से था पुलिस को तलाश, अवैध कारोबार से सीमा को दोनो तरफ बनाई है संम्पति
मधुबनी, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय एक कुख्यात एवं आदतन महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला दिनांक 15 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि समय 12:30 बजे, शपारस राठी, सहायक कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी तथा बिहार पुलिस बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 277/46 से लगभग दस मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में दुबही बाजार के पास, जानकीनगर समवाय के कार्यक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सफलता पाई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हीरा देवी महासेठ उर्फ चाची, गांव दुबही बाजार, जिला धनुषा, नेपाल के रूप में हुई है। हीरा देवी एक आदतन अपराधी एवं लंबे समय से फरार अभियुक्त रही है। उसके विरुद्ध तस्करी से संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज हैं तथा वह मादक पदार्थ, जाली भारतीय मुद्रा, शराब, गांजा, चरस, ब्राउन शुगर एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी से संबंधित मामलों में संलिप्त रही है। गिरफ्तारी के पश्चात मामले की गंभीरता एवं महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मधुबनी, एनआईए पटना, सीमांत मुख्यालय पटना की पूछताछ टीम तथा राज्य एनसीबी की टीम द्वारा बासोपट्टी थाना में पहुंचकर गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु बासोपट्टी थाना, जिला मधुबनी को एसएसबी ने सुपुर्द कर दिया गया है। इस गंभीर मामले में 48 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने कहा है कि भारत- नेपाल सीमा पर सक्रिय तस्करी नेटवर्क को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। मादक पदार्थ, जाली भारतीय मुद्रा, शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आसूचना आधारित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा सीमा क्षेत्र में कानून- विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।
वही इस बाबत मधुबनी के वरिय एस पी अरविंद कुमार ने बताया है कि हीरा देवी महादेव उर्फ चाची की गिरफ्तारी से एक बरे तस्करी गेंग का कमर तोर दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद आगे पीछे का नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इनके द्वारा अवैध कारोवार से सीमा के इस पार और उस पार बनाए गए अवैध संपत्ति का पता लगा लिया गया है। पुलिस सख्त कारवाई को लेकर प्रक्रिया मे लगी हुई है।



