बगहा- नागपंचमी के दिन बगहा में उत्पन्न हुए विवाद के लिए प्रशासन जिम्मेदार- नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट :- अजय शर्मा!

— बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा मंगलवार के दिन बगहा पहुंचे । इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया के नागपंचमी के दिन बगहा में उत्पन्न हुए विवाद के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने बगहा प्रशासन पर आरोप लगाया कि अगर प्रशासन चाहता तो यह घटना घटित नहीं होती । यह घटना प्रशासन की विफलता है ।वहीं उन्होंने कहा की 2500 लोगों को अभियुक्त बनाना यह दर्शाता है कि बगहा प्रशासन चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा और चंद दोषी लोग पूरे माहौल को खराब कर दिए । उन्होंने कहा कि समाज में 5% लोग ही उग्रवादी व अपराधी मानसिकता के होते हैं । अगर प्रशासन चाहता तो उन 5% लोगों को पर कार्रवाई कर मामला पर काबू पाया जा सकता था ।लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया । बिहार सरकार एक खास तबके के लोगों को डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है । उन्होंने कहा की हस्तिनापुर में बैठे लोग अगर चाहते तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था ।उन्होंने इस घटना का सीबीआई और हाई कोर्ट के जज से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की ।साथ ही शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग किया ‌ उन्होंने प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा की जिले के डीएम व एसपी अगर बदले की भावना से कार्य करते हैं । तो सत्ता बदलते रहती है और सत्ता बदलने के बाद उनका उनको भी इसका खामियां भुगतना पड़ेगा। भाजपा आरएसएस के लोगों को चिन्हित कर सत्ता में बैठे आरजेडी व जदयू के लोग अभियुक्त बनवा रहे हैं ।सत्ता व विपक्ष दोनों के लिए प्रशासन समान रूप से कार्य करें । वहीं उन्होंने बगल में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने पर बताया कि वहां पर तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की जाती है । वहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिल बैठकर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वहां पर दोषी व्यक्तियों को यूपी की सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है । उन्होंने कहा की बिहार सरकार के निर्देश पर बगहा प्रशासन द्वारा जहां 95 मुस्लिम समुदाय के लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर रही है । वहीं 400 हिंदू समुदाय के लोगों को अभी बनाया गया है । क्या इतने लोग पत्थर चला रहे थे ।साथी उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी धमकी दी जा रही थी । कई पत्रकारों ने उन्हें फोन कर बताया कि उन्हें भी धमकाया जा रहा है । अगर आप सच दिखाएंगे तो आपको भी मामले में फंसा दिया जाएगा । उन्होंने ऐसी घटना को घोषित आपातकाल बताया। उन्होंने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि वे पलटू राम है कब अपनी बात से पलट जाएंगे या कोई नहीं जानता ।

बाइट —- विजय कुमार सिन्हा नेता प्रतिपक्ष बिहार

Join us on:

Leave a Comment