रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
शॉर्ट सर्किट होने के साथ अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका , फ्रिज ब्लास्ट में दो की मौत ,मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव में देर रात एक घर में फ्रिज ब्लास्ट होने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।एक ही परिवार के दो लोगो की मौत हो गई।मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया।घटना में मरने वालों में ननद और भाभी थी धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया।आधी रात को अचानक फ्रिज ब्लास्ट हुआ और कमरे में आग लग गई।दोनो महिला की मौके पर जलकर मौत हो गई.हादसा के बक्त घर मे तीन लोग मौजूद थे। घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया ।तीन महीने पहले ही रीता की शादी नीरज के साथ हुई थी। शादी के तीन महीने बीतने के साथ ही रीता इस दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई। इस विस्फोट में घर का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहल उठे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में देर रात करीब एक बजे एक घर में शॉर्ट सर्किट होने के साथ अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया और देखते ही देखते घर में आग लग गई. विस्फोट इतना भयानक था कि मां की आंखों के सामने उसकी बेटी और बहू आग की चपेट में आ गई. जब तक आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी. आग में जलने से ननद-भाभी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से फ्रिज ब्लास्ट हुआ है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है।घटना की जांच की जा रही है।
बाइट-कुमार चंदन,एसडीपीओ सरैया




