रिपोर्ट – अमित कुमार!
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल को नीतीश सेतु नाम दिए जाने पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।
पटना में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नीतीश सेतु का लोकार्पण करने वाले हैं, यह हम सबके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
जो नीतीश सेतु का नाम मेरे पिताजी के नाम पर दिया गया है, इसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे पिताजी के विजन, उनके मार्गदर्शन और बिहार के विकास के प्रति 20 साल की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि इस पुल से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार का आवागमन सुलभ होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, समय की बचत होगी और क्षेत्र का विकास होगा।
बाइट – निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार



