रिपोर्ट :- संतोष तिवारी
आज दिनांक 27अगस्त 2023 को जदयू के राज्यव्यापी सदभाव यात्रा ग्राम संसद का आयोजन बलौर उच्च विधालय के प्रांगण में पंचायत अध्यक्ष मो शाहिद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ दुबारा सत्ता प्राप्त करने के लिए समाज का सद्भाव खराब करना चाहती है। पिछले तीन वर्षों से मुजफ्फरपुर के गरीबों को प्रधानमन्त्री आवास योजना से वंचित कर दिया गया है। दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण पर भी रोक लगा दिया गया है। बिहार ने जब जब क्रांति किया है सत्ता परिवर्तन हुआ है। इस बार भी सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित है। इन्होंने कहा की इस बार इंडिया गठबंधन को बिहार में पुरी चालीस सीट पर जीत मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओ में प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी, राम सज्जन राय, राम ललित रत्नाकर, पूर्व मुखिया उमेश यादव, सरपंभ विश्वंभर राय , बिनोद यादव, मो मिठ्ठू, शंकर पासवान, सकिंद्र राय, दिलीप राय, खगेश राय, लाल बाबू चौपाल, डा हरी यादव, प्रेमचंद्र यादव, छोटू कुमार , सरफराज अहमद, संजीव कुमार यादव, कामेश्वर चौपाल, युवा नेता राजा यादव, राणा रणधीर सिंह आदि प्रमुख थे।




