स्कूल बस के धक्के से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत के बाद बवाल!

SHARE:

रिपोर्टर अमित कुमार

फुलवारी शरीफ़

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

फुलवारी शरीफ. पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के महुली में रहने वाले एक 17 वर्ष के युवक को 3 दिन पूर्व एक निजी स्कूल की बस ने धक्का मार दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.हादसे में जख्मी छात्र को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. नाराज परिजन एवं आक्रोशित लोगों ने शव के साथ परसा बाजार पुनपुन सड़क मार्ग को जाम कर टायर जलाकर आगजनी की और मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे से अधिक समय तक जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर सड़क जाम समाप्त करने पहुंची परसा बाजार थाना पुलिस टीम की कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ और घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर घंटो अड़े रहे. स्थानीय लोगों का यह मानना है कि मृतक के परिवार के लोग काफी गरीब हैं,ऐसे में सरकार या स्कूल प्रबंधन मृतक के परिजनों को मुआवजा दें.देर शाम तक परसा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगी थी. बताया जा रहा है कि पुलिस के समझाने बुझाने का भी असर लोगों पर नहीं पड़ा और वह किसी कीमत पर बिना मुआवजा के सड़क जाम से हटना नहीं चाह रहे थे.सड़क जाम करने वालो का कहना था कि स्कूल मृतक के परिवार वालों को पांच लाख रूपया तत्काल मुआवजा दे तभी सड़क जाम हटेगा. हालात काे देखते हुए पुलिस भी जाम स्थल से पीछे हट गई थी.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें