बेगूसराय- गंडक में स्नान को गई 5 लड़कियाँ डूबने लगी,3 को बचाया गया दो की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

गंडक में डूबने से दो बच्ची की मौत

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक में स्नान करने के दौरान दो बच्ची की डूबने से हुई मौत खोदाबंद पुर थाना क्षेत्र की घटना,इलाके में पसरा मातम

बेगूसराय में बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबी दो लड़कियों का शव आज दूसरे दिन बरामद किया गया। दरअसल खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित बुढ़ी गंडक नदी में कल 5 लड़की स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान पांचो लड़कियां डूबने लगी , हालांकि तीन लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि दो लड़की लापता हो गई थी। स्थानीय गोताखोर की मदद से कल देर शाम तक खोजबीन की गई लेकिन दोनों लड़कियों का शव बरामद नहीं हो सका। आज सुबह से दोबारा खोजबीन के दौरान दोनों लड़कियों का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि मोहनपुर गांव निवासी दिलीप राय की 17 साल की बेटी अंजली कुमारी और बसंतपुर गांव की निवासी अनिल राय की 13 साल की पुत्री अंशु कुमारी अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ खेत गई थी जहां से पांचों सहेलियां बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने चली गई और स्नान करने के दौरान ही डूबने लगी जिसमें से तीन को बचा लिया गया और दो की डूबने से मौत हो गई। शव बरामद होने के बाद खोदाबंदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है घटना के बाद से परिजनों क रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन
बाईट- स्थानीय चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment