कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पहुंचे कैमूर कहां ग्रामीण बैंक ग्रामीण व शहरी युवाओं के बढ़ोतरी के लिए करता है काम
कैमूर पहुंचे दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार झा ने कहा कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों के सामाजिक जीवन स्तर को सुधारने के लिए एक मिशन के तहत काम कर रहा है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य बैंकों के मुकाबले दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सिर्फ शाखा नहीं चलता है बल्कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में जा करके लोगों की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करता है और उन्हें आवश्यकता के अनुसार बैंक से ऋण मुहैया कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का भी काम करता है। वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में व्यापक पैमाने पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक अपनी छोटी-छोटी शाखा के माध्यम से काम कर रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना जैसी तमाम समाज हित में चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि लोग बढ़कर इन योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि इस योजनाओं के लिए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी गांव गांव में जाकर के चौपाल करते हैं दिन-रात रुकते हैं और लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। श्री झा कैमूर जिले के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करके उन्हें आगे और अपने मिशन को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने बताया कि हमारा बैंक वैसे बेरोजगार लोग जो कोई बिजनेस करना चाहते हैं उन्हें भी कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रहा है वही जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाओं को भी ऋण देकर उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने का काम कर रहा है। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा वैसे खाता धारक जिनका खाता एनपीए हो गया है उनके लिए भी एक स्पेशल स्कीम चलाई जा रही है जिसके तहत वे अपने बैंक प्रबंधक से मिलकर अपने एनपीए खाता की बकाया राशि को जमा करके इसका लाभ ले सकते हैं। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बैंक प्रबंधकों को यह अधिकार दिया गया है कि वह एनपीए खाता आधार को से संपर्क स्थापित करके उनके बैंक के लोन का समाधान करने का काम करेंगे। बैंक ऋण धारकों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आप अपने ऋण को समय से चुकता करें ताकि आपका सिविल अच्छा रहेगा तो आगे भविष्य में आपको इससे भी बेहतर लोन मिलेगा जिससे आप अपने आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुधार सकते हैं। हमारा बैंक हर तरह का ऋण देने के लिए तैयार है ऋण धारक सिर्फ अपना सिविल अच्छा रखें और बैंक से लेनदेन समय-समय पर करते रहें ताकि उनका खाता खराब ना हो और आगे भी उन्हें बैंक से बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके। वही इस मौके पर उन्होंने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कैमूर धर्मेंद्र कुमार झा का तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मिशन को आगे बढ़ाने का जो काम किया जा रहा है उसका जितना भी सराहना किया जा सके कम है। क्योंकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधौरा पहाड़ जैसे ग्रामीण इलाकों में जाकर के क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुदुर ग्रामीण इलाकों में लोगों को बैंक के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है और उन्हें आर्थिक सहयोग करके उनके जीवन स्तर को सुधारने का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समाज हित मे चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरुक ही नहीं किया गया है बल्कि उसका काफी संख्या में लोगों को लाभ दिलाने का भी काम किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत पेंशन मिल रहा है उन्हें केसीसी का भी लाभ देना है किसान जागरूक बने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें। अध्यक्ष के कैमूर में आने से यहां के क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक एवं बैंक प्रबंधकों में काफी उत्साह एवं देखा गया। वही अध्यक्ष के द्वारा बैंक प्रबंधकों को काम करने की शैली एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मिशन को और आगे बढ़ाने के लिए निर्देश भी दिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि अध्यक्ष के द्वारा खुद कैमूर जिले के पहाड़ी इलाका जहां पर सुविधाओं का काफी अभाव है और पदाधिकारी जहां जाने से कतराते हैं वैसे अधौरा पहाड़ी पर जाकर वहां की स्थिति के संबंध में जायजा लिया गया और लोगों को किस प्रकार से ऋण मुहैया कराके उनके जीवन स्तर को सुधारा जाए इस संबंध में समीक्षा भी किया गया।




