रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
लोकेशन: मुजफ्फरपुर (बिहार)।
: मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के मतलूपुर पंचायत में पालतू मवेशियों में महामारी जनित रोग के प्रकोप से पशुपालकों में हड़कंप है।पीड़ित पशुपालकों का बताना है कि उनके पशुओं में हैजा जैसे बीमारी के लक्षण दिखते हैं। मवेशियों के शरीर पर घाव,बुखार,हांफना, कांपना आदि जैसे लक्षण दिखने लगते हैं और उनकी मौत हो जाती है। इह संदर्भ में प्रखंड के पशु चिकित्सक से संपर्क लगातार प्रयास के बावजूद भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। मतलूपुर पंचायत के पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य नसीमा खातून ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में भी इस मामले को रखा गया,लेकिन बैठक में मौजूद पशु चिकित्सक ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मामले में टालमटोल करते रहे। बताया कि मतलूपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से लेकर 7 तक की पशुपालकों में महामारी रोग को लेकर हड़कंप है। पशुपालकों में बेचैनी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 3 समेत विभिन्न वार्डों में कई मवेशियों के मौत भी हुई है। पंसस प्रतिनिधि मोहम्मद जाहिद ने बताया कि महंगाई एवं बीमारियों की वजहों से ऐसे ही पशुओं की संख्या क्षेत्र में काफी कम है।ऐसे में महामारी की जद में बेमौत पशुओं के मारे जाने तथा सरकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपेक्षित रवैए की वजहों से पशुपालक काफी निराश हैं।अकाल मौतों से मवेशियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
बन्दरा के मतलुपुर में पशुओं में महामारी से हड़कंप,दर्जनों बीमार;कई की मौत
लोकेशन: मुजफ्फरपुर (बिहार)।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के मतलूपुर पंचायत में पालतू मवेशियों में महामारी जनित रोग के प्रकोप से पशुपालकों में हड़कंप है।पीड़ित पशुपालकों का बताना है कि उनके पशुओं में हैजा जैसे बीमारी के लक्षण दिखते हैं। मवेशियों के शरीर पर घाव,बुखार,हांफना, कांपना आदि जैसे लक्षण दिखने लगते हैं और उनकी मौत हो जाती है। इह संदर्भ में प्रखंड के पशु चिकित्सक से संपर्क लगातार प्रयास के बावजूद भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। मतलूपुर पंचायत के पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य नसीमा खातून ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में भी इस मामले को रखा गया,लेकिन बैठक में मौजूद पशु चिकित्सक ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मामले में टालमटोल करते रहे। बताया कि मतलूपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से लेकर 7 तक की पशुपालकों में महामारी रोग को लेकर हड़कंप है। पशुपालकों में बेचैनी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 3 समेत विभिन्न वार्डों में कई मवेशियों के मौत भी हुई है। पंसस प्रतिनिधि मोहम्मद जाहिद ने बताया कि महंगाई एवं बीमारियों की वजहों से ऐसे ही पशुओं की संख्या क्षेत्र में काफी कम है।ऐसे में महामारी की जद में बेमौत पशुओं के मारे जाने तथा सरकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपेक्षित रवैए की वजहों से पशुपालक काफी निराश हैं।अकाल मौतों से मवेशियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।




