रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
पालिटेक्निक कालेज में व्याप्त कुव्यवस्था को ले भड़के छात्र,अपने बीमार साथी छात्र की इलाज के लिए छात्रों ने बीते रातभर गिरगिराते रहे लेकिन कॉलेज प्रशासन की नही खुली नींद
प्राचार्य पर लगाया गंभीर आरोप
जिले के एकमात्र पालिटेक्निक कालेज नरहट प्रखंड के खनवां में अध्ययनरत छात्र कुव्यवस्था को ले भड़क उठे। प्राचार्य के विरुद्ध आन्दोलन का शंखनाद करते हुये जमकर बबाल काटा।
छात्र अपने एक साथी के अचानक तबियत खराब होने के बाद कालेज प्रबंधन को सूचना के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे। ऐसे में उनके सब्र का बांध टूट गया तथा प्राचार्य के विरुद्ध जमकर अपनी भड़ास निकाली।
छात्रों का आरोप है कि कालेज में शिक्षकों की कमी है तो पुस्तकालय का ताला तक नहीं खुलता। खेलकूद तक की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से प्रतिभा उभर कर सामने नहीं आती। सबसे दुखद यह कि किसी की तबियत खराब हो जाय तो समय पर समय पर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता ऐसे में किसी की कभी भी मौत हो सकती है।
इस बावत प्राचार्य के के सिंह कहते हैं छात्रों की शिकायत उपर तक पहुंचा समस्या का समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। फिलहाल छात्रों को समझा बूझा कर उनसे आंदोलन को वापस लेने का आग्रह किया गया है।




