सीबीआई,एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर ITO को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र सीबीआई की टीम पिछले 7 घंटों से बिहार से अस्पताल चौराहा स्थित इनकम टैक्स विभाग में छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि एकंगरसराय के शिकायतकर्ता विजेंद्र कुमार शिकायत पर सीबीआई एसीबी की टीम बिहार शरीफ पहुची। सत्यापन करते हुए सीबीआई एसीबी की टीम ने धर्मेंद्र कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता विजेंद्र कुमार का आधार कार्ड में शुद्धिकरण को लेकर आईटीओ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा 10000 की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सत्यापन करते हुए सीबीआई एसीबी की टीम आईटीओ धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम जैसे ही बिहारशरीफ इनकम टैक्स कार्यालय पहुंची अधिकारी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने काम को छोड़कर भागने में भलाई समझे। इस दौरान सीबीआई एसीबी की टीम के द्वारा आईटीओ धर्मेंद्र कुमार के कई दस्तावेज एवं कंप्यूटर को खगाल रही है। फिलहाल सीबीआई एसीबी की टीम जांच कर रही है।रात में करीब ग्यारह बजे सीबीआई एसीबी की टीम आईटीओ धर्मेंद्र कुमार और शिकायतकर्ता बिजेंद्र कुमार को भी अपने साथ ले गई है।

बाइट।शिकायतकर्ता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment