कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली-2019 के तहत आवेदन की तिथि बढी है। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली-2019 के तहत अब 22 अगस्त तक आवेदन किया जायेगा। इसको लेकर सूचना एवं जन सपंर्क विभाग पटना के आलोक में निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार पटना के निदेशक अमित कुमार ने सूचना जारी किया है। जिसमें बताया है कि प्रकाशित सूचना में आंशिक संसोधन करते हुए बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली के तहत आवेदन जमा करने की तिथि 22 अगस्त को अपराह्रन चार बजे तक विस्तारित की जाती है। शेष शर्ते यथावत रहेगी। साथ ही इसकी प्रतिलिपी सभी जिला पदाधिकारी व सभी जिला जन संपर्क पदाधिकारी बिहार को दिया है।




