बाढ़ से कटी सड़क, 22 गांवों का संपर्क टूटा, 5 हजार एकड़ में लगी फसल हुई बर्बाद

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर के नवगछिया में गंगा नदी विकराल रुप ले लिया है। बुधवार की रात में नवगछिया के गोपालपुर के सिमरिया से NH 31 को जाने वाली सड़क आजमाबाद के पास बाढ़ के पानी के दवाब के कारण सड़क कट गई। जिससे 22 गांवों का संपर्क बाधित हो गया। लोगों ने नाव को हीं आवागमन का अपना जुगाड़ बनाया है, जबकि यह जोखिमपूर्ण है। मजबूरी में लोगों ने इस तरीके को अपना रहे हैं। सड़क कट जाने के कारण क्षेत्र के सिमरिया , पकड़ा, भीमदास टोला, आजमाबद, शेरमारी , चापर दियारा सहित 22 गांवो के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि करीब 30 फीट चौड़े कटान स्थल पर नाव के सहारे हीं लोग आवागमन कर रहे है और अपना वाहन भी इसी के सहारे लोग पार कर रहे है। इस सड़क का निर्माण 7 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कराया गया था।

ग्रामीणों ने कहा कि 22 गांवों का संपर्क कट गया है। अब NH 31 जाने के लिए 10 किलोमीटर ज्यादा घूम कर जाना होगा।गांव के लोगों के लिए आजमाबाद होकर जाना ही विकल्प था लेकिन यह भी कट गया है। वहीं सड़क कटने के बाद खेतों में 5 हजार एकड़ में लगी फसल भी बर्बाद हो गई। गांव के लोगों के लिए सुकठिया पंचायत के मुखिया अश्वनी आनंद में नाव की व्यवस्था की है, उनका आरोप है कि सड़क कटने के बाद कोई अधिकारी सुधि लेने वाला नहीं है।

धीरज कुमार, ग्रामीण ने कहा की सड़क कटने से हमलोग को बहुत कष्ट हो रहा है, आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। मुखिया के द्वारा अभी एक नाव दिया गया है, वही आखिरी सहारा है।

रामजी कुमार, ग्रामीण ने कहा की आने जाने में दिक्कत हो रहा है, ये सड़क NH 31 तक गया है, नाव से सहारे आवागमन करते है।

अश्वनी कुमार, मुखिया, सुकठिया बाजार पंचायत ने कहा की ये सड़क मुख्य सड़क है सिमरिया से NH 31 तक जाने के लिए, 6-7 वर्ष से यह सड़क था, इसमें कहीं भी सुलेइस गेट का निर्माण नही है। जिससे पानी का दवाब इस सड़क पर ज्यादा हो गया। पानी का रिसाव होते होते धीरे धीरे सड़क कट गया। इससे 10 से 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

उत्तम कुमार, SDM, नवगछिया ने कहा की सूचना प्राप्त हुई है, गोपालपुर में ग्रामीण कार्य विभाग का एक सड़क है जो गंगा के पानी के प्रवाह से कट गया है वहां विभाग के अभियंता और अंचलाधिकारी को जानकारी है। वहां के पकड़ा गांव के लोगो की आवाजाही प्रभावित हुई है। स्थानीय तौर पर वहां नाव की व्यवस्था की जा रही है। कटाव स्थल के दोनो तरह अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है की लाल झंडा लगवा दें ताकि लोगो को पता चले की यहां सड़क में कटाव हुआ हैं।

Join us on:

Leave a Comment