रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। 77 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महुआ अनुमंडल क्षेत्र के अक्षयवट कॉलेज परिसर में झंडातोलन करने को लेकर महुआ के पूर्व विधायक रविंद्र यादव और कॉलेज के प्रिंसपल आपस में भिड़ गए थे। वही झंडा फहराने का वीडियो किसी ने मोबाइल में बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। झंडा फहराने को लेकर पूर्व विधायक रविंद्र यादव प्रिंसिपल पीएल के साथ हाथापाई करने लगे। तभी जल्दी बाजी में प्रिंसिपल ने झंडा तोलन कर दिया और पूर्व विधायक को मौका भी नहीं दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
झंडा तोलन को लेकर मंच पर प्रिंसिपल पीएल यादव और विधायक रविंद्र यादव के समर्थकों के बीच गुत्थम गुत्थी चलता रहा। पूर्व विधायक रविंद्र यादव चाह रहे थे कि झंडा वे फहराएंगे। जबकि प्रिंसिपल ने उन्हें झंडा फहराने के लिए मौका नहीं दे रहे थे। बताया गया है कि रविंद्र यादव जदयू कोटे से 2010 महुआ विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। वर्तमान में अभी वें किसी दल में नही है।
हालांकि झंडा फहराने को लेकर प्रिंसिपल जल्दी बाजी में झंडा तोलन कर दिया और राष्ट्रगान भी नहीं हुए थे। प्रिंसिपल के समर्थक और विधायक के समर्थक आपस में झगड़ते रहे तब तक प्रिंसिपल ने झंडा तोलन कर दिया। जल्दी बाजी में झंडा फहराने को लेकर प्रिंसिपल ने तिरंगा झंडे को अपमान कर दिया है।




