जहानाबाद में अगस्त क्रांति दिवस पर अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के अम्बेडकर चौक से निकल कर मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए माले के घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि आज कॉर्पोरेट के नजर भारत की खेती पर पड़ चुका है। जिसे मोदी सरकार कॉर्पोरेट के लिए नया कृषि कानून बनाया था। लेकिन किसानों ने अपने आंदोलन के बल पर मोदी सरकार और कॉर्पोरेट को पीछे धकेलने का काम किया है। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में किसानों ने आंदोलन तेज करके अंग्रेजों को खदेड़ा था।आज सत्ता में बैठे आरएसएस बीजेपी कॉर्पोरेट के लिए किसने हक मेरी कर रही है और किसानों को खेती से वंचित करने की पूरी साजिश चल रहा है। पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी आती है लेकिन भारत के अर्थव्यवस्था किसानों के खेतों पर टिका रहता है भारत कृषि प्रधान देश पूरी दुनिया जानती है। लेकिन भाजपा आर एस एस यहां के किसानों के अधिकार छीनकर कॉर्पोरेट को देने की पूरी कोशिश की जा रही है। किसानों को बिजली पानी ,यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है जिससे किसान परेशान केंद्र सरकार किसानों को कुछ नहीं कह रही है। सत्ता की सवाल ना पूछे इसके लिए केंद्र सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। मोदी सरकार द्वारा बताया गया था बोला गया था सभी किसानों की आए 2022 तक दुगनी हो जाएगी लेकिन किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर है। आजादी के समय गुजरात से दो नेता थे।जिसे देश ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का दर्जा दिया और दूसरे को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल। लेकिन 70 साल बाद भारत में ऐसा प्रधानमंत्री बने वह गुजरात से कि देश को ही बेचने में लगे हैं।
Byte – रामबली सिंह यादव,घोसी विधायक जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment