9 वीं की नाबालिग छात्रा को मनचलों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है, आरा मुख्यालय में ब्यस्तम रोड में मंगलवार की दोपहर बीडी पब्लिक स्कूल के पास मनचलों ने 9वीं क्लास की छात्रा को गोली मार घटना का अंजाम दे डाला, छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी,अपराधियों ने सोमवार को उसे गोली मारने की धमकी दी थी, घटना नवादा थाना क्षेत्र के नवादा चौक की है,

छात्रा को गोली बाएं साइड कमर में गोली लगी है, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल छात्रा को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया

घटना की सूचना छात्रा के परिजन को मिली तो वह सदर अस्पताल पहुंचे, परिजन उसे पटना ना ले जाकर बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है,घायल छात्रा टाउन थाना क्षेत्र की निवासी है

छात्रा को कमर के पिछले हिस्से में लगी गोली

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, सिविल सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि घायल छात्रा को कमर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी, जो ऑपरेशन कर बुलेट निकाल लिया गया है,

डॉक्टर के मुताबिक, गोली लगने से बड़ी आंत डैमेज हो गया है, अभी छात्रा की स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, 2 से 3 दिनों में वह पूरी तरह स्टेबल हो जाएगी,

घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एएसपी चंद्र प्रकाश पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बीडी पब्लिक स्कूल के पास एक छात्रा को गोली मार दी गई है,

छात्रा का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है, उन्होंने कहा कि छात्रा के दोस्त से पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ मनचलों ने दो दिन पहले छात्रा के साथ बहस हुई थी।

एक दिन पहले दी थी धमकी

छात्रा के दोस्त स्वीटी ने बताया कि हम दोनों स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे,

मौके पर पहुंचे एएसपी चंद्र प्रकाश

एएसपी के नेतृत्व में बनाई गई SIT

भोजपुर एसपी ने बताया कि सदर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया है,शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

बता दें कि नवादा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर हथियारबंद बदमाशों की ओर से यह गोलीबारी की पांचवी घटना को अंजाम दिया गया है

Join us on:

Leave a Comment