एयरफोर्स अधिकारी राजीव कुमार धीरज का शव पहुँचते ही माहौल ग़मगीन, गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ पंचतत्व में विलीन!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र का हाथीदह पंचायत उस वक्त ग़मगीन हो गया ज़ब एयरफोर्स अधिकारी राजीव कुमार धीरज का शव उनके पैतृक गाँव महेंद्रपुर पहुँचा!
शहीद राजीव कुमार धीरज कोलकाता के बैरकपुर एयरफोर्स बेस कैंप में वारंट ऑफिसर थे! तथा अग्निवीरों को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर थे!

शहीद राजीव कुमार धीरज


6 अगस्त की शाम अग्निविरों को प्रशिक्षण देने के दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, उन्हें तत्काल बेस कैंप स्थित चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया!
हायर सेंटर बैरकपुर से काफी दूर था और उन्हें पहुँचने में काफी वक्त लगा इस दौरान उनकी तकलीफे बढ़ती गई और ईलाज के क्रम में उन्होंने आख़री सांस ली!
एयरफोर्स अधिकारीयों ने घटना की सूचना हाथीदह के महेंद्रपुर में उनके परिजनों कों दी, गाँव से परिजन वहाँ पहुँचे और एयरफोर्स के प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें शव सौंपा गया!


उनके पार्थिव शरीर के साथ दो अधिकारी भी आये, फिर पटना के बिहटा बेस कैंप को इसकी सूचना दी गई, जहाँ से गार्ड ऑफ़ ऑनर के लिये अधिकारीयों और जवानों की एक टीम मंगलवार की दोपहर महेंद्रपुर पहुँची और फिर लगातार हो रही बारिश के बीच उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, इस दौरान शहीद राजीव अमर रहे और भारत की जय से ईलाका गूँजता रहा!
दो किलोमीटर लम्बी यात्रा के बाद गंगा तट पर उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई!
राजीव कुमार धीरज अपने पीछे माता पिता, दो छोटे भाई, दो बेटी व एक बेटा छोड़ गए हैँ!
उनकी बड़ी बेटी की शादी भी वे तय कर चुके थे पर नियति कों शायद कुछ और ही मंजूर था!


लगातार हो रही बारिश के बीच ही उन्हें मुख अग्नि व फायरिंग कर अंतिम सलामी दी गई और वे पंचतत्व में विलीन हो गए!
शहीद राजीव कुमार धीरज मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह व वर्तमान विधायिका नीलम देवी के करीबी रिश्तेदार हैँ, उन्हें श्रद्धांजलि देने नीलम देवी भी पहुँची, वहीं तमाम जन प्रतिनिधियों और विशिष्ट जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की!

शहीद राजीव की अंतिम यात्रा

बाइट –

Join us on:

Leave a Comment