रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
आज राजद राज्य कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के परामर्श से श्री संतोष बसंत एडवोकेट को राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ इकाई मुजफ्फरपुर का ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. आज राज्य कार्यालय में श्री जगदानंद सिंह की उपस्थिति में राजद राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री राजनीति प्रसाद ने मनोनयन पत्र सौंपा. मनोनयन पत्र एवं फोटो संलग्न. इधर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष संतोष बसंत ने कहा है की पार्टी ने पुनः जो दायित्व सौंपा है निश्चित तौर पर अपने कर्तब्य एवं दायित्व का निर्वहन करने में अग्रसर होंगे और पार्टी के कार्य कर्मो को जन जन तक प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करेंगे. भवदीय संतोष बसंत ज़िला अध्यक्ष राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर दिनांक 6/8/23




