रिपोर्ट – मनोज कुमार!
राजद के पूर्व विधायक राजबल्भ यादव को राहत पैरोल पर 15 दिन के लिए जेल से छोड़ा गया है अपने तथा मां की इलाज के लिए आए बहार
राजद के पूर्व विधायक तथा सजायप्ता राजबल्भ यादव रविवार को बेऊर जेल से बाहर हो गए है नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजायप्ता है करीब साढ़े छह साल बाद जेल से पैरोल पर 15 दिन के लिए बाहर आए है बताते चले कि राजद पूर्व विधायक तथा सजायप्ता राजबल्भ यादव राजद के राष्टीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेहद करीबी माने जाते है राजद सरकार में इन्हे राहत कुछ राहत मिली है ऐसे जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक अपनी समुचित इलाज तथा मां की इलाज कराने की नाम पर जेल अधीक्षक बेऊर से पैरोल की मांग किया था जो विभाग को अग्रसरित किया गया उस आवेदन पर जेल प्रशासन से मंतव्य मांगा जाता है जेल प्रशासन की सहमति बाद कारा विभाग ने राजबल्भ् यादव को 15 दिन की पैरोल पर रविवार को बाहर आ गए है पैरोल के दौरान नवादा जिले के अपने पैतृक आवास पथरा इंग्लिश तथा पटना अपना आवास पर रहेंगे 22 अगस्त को इनकी पैरोल समाप्त हो जायेगे गौरतलब है कि पूर्व विधायक राजबल्भ यादव पर 2016 में नाबालिग से दुष्कर्म की आरोप लगा था मामला काफी गंभीर होने से बिहार सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने काफी तीव्र गति से करवाई हुई थी काफी कम समय के अंदर इस्तेहार से लेकर उनके आवास को कुर्क कर लिया गया था अपनी अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए थे लेकिन कही से राहत नहीं मिला था उसके बाद 21 नवंबर 2016 को नालंदा व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया था पत्नी विभा देवी नवादा विधानसभा से राजद के विधायिका है राजबल्भ्भ यादव की अनुपस्थिति में विभा देवी जिले में सामाजिक काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है 30 सितंबर 2017 को पटना उच्च न्यायालय ने जमानत दे दिया था लेकिन उस जमानत की फैसले के विरोध में बिहार सरकार उच्चतम न्यायालय में पहुंच गई उच्चतम न्यायालय ने मामले की संज्ञान लेते हुए जमानत रद्द कर दिया जिससे रजबल्भ यादव को पुनः जेल जाना पड़ा जो अबतक लगातार सजा काट रहे है ऐसे राजद जदयू गठबंधन की सरकार में राहत की उम्मीद है स्जायप्ता पूर्व विधायक राजबल्भ यादव की पत्नी विभा देवी नवादा से राजद के विधायिका है राजब्लभ यादव की अनुपस्थिति में विधायक विभा देवी समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है लेकिन पेरोल पर आने के बाद उनके समर्थको में काफी खुशियां है जिले की आने वाले चुनाव तथा सियासत पर भी अपने समर्थको के बीच इस दौरान कई अहम विंदुओ पर चर्चा होगी क्योंकि राजबल्भ यादव की जिले की राजनीति में एक मजबूत ताकत है




