रिपोर्ट – आदित्यानंद आर्य!
नालंदा – सीतामढ़ी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट और गोली कांड का उद्भेदन किया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि डुमरा थाना क्षेत्र के बछारपुर बाजार स्थित मोबाईल दुकान लूट और गोली बारी मामले का सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन किया है। उन्होंने ने बताया कि पुलिस टीम ने सात दिन के लिए रिमांड होम से आए नितेश समेत चार बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूट के रुपए और दो देशी पिस्टल समेत अन्य अधियार बरामद किए है। एसपी ने बताया पकड़े गए प्रशांत और नितेश की दोस्ती रिमांड होम में ही हुई थी। जहां से प्रशांत पहले ही घर आ चुका था वही सात दिन के लिए बाहर आए रितेश और अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी।
बाइट : मनोज कुमार तिवारी, एसपी, सीतामढ़ी




