राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद, बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का जश्न

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ता ने महंगाई के खिलाफ धरना दे रहे थे तभी राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर मनाया जश्न

बेगूसराय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। दरअसल कांग्रेस पार्टी के द्वारा महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना चल रहा था तभी कांग्रेसी नेताओं को सूचना मिली कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को मोदी सर ने मामले में राहत मिल गई है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। राहुल गांधी को राहत मिलने के साथी जहां संसद सदस्यता वापस हो जाएगी इसको लेकर कांग्रेसियों में काफी खुशी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से विजय जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची थी जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेनकाब हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बाईट- अभय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment