अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्षी एकता का स्वरूप पटना के आयोजित बैठक में ही हो गया था। गठबंधन का नाम बेंगलुरु में इंडिया रखा गया। जिसके बाद से ही केंद्र कि मोदी सरकार घबराहट में और बौखलाहट में है। बीए चौधरी ने कहा कि विदेश दौरा से लौटकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश की एक सभा में बौखलाहट के कारण देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की बात तक कह डाली थी।
संसद में इस तरह का बयान सरकार की ओर से आ रहा है यह सब दिखाता है कि वे किस तरह इंडिया से घबराए हुए हैं।
वित्त मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसभा की उम्मीदवारी पर कहा कि इसमें अभी कोई सच्चाई नहीं है इसका कोई फैसला मुझे नहीं मालूम है।
बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल मुख्यमंत्री आवास में महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इसकी जानकारी जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री विजय चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग पर मौजूद सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सत्र के बाद सभी लोगों के साथ बैठक रखी जाएगी। शनिवार को होने वाली बैठक में राजद किशोर से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य सहयोगी दलों के भी नेता शामिल होंगे।
बाइट – विजय चौधरी ( वित्त मंत्री )




