प्रीतम गुप्ता (कटिहार)
बिहार के कटिहार में ट्रिपल मर्डर
कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र की घटना जहां देर रात अज्ञात ने एक महिला सहित दो बच्चों की गाला रेत कर हत्या कर दी, घटना कटिहार जिला के बलिया बेलोन की है, कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शीहपुर गांव के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है इस घटना में अज्ञात अपराधी द्वारा मां, बेटा और बेटी की हत्या कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मोहर्रम के बाद लाठी का खेल देखने के लिए पति फिरोज अख्तर घर से बाहर था इस दौरान उनकी पत्नी सदफ जरीन (35 साल), बेटी फया फिरोज (10 साल) और उनकी दूसरी पत्नी का बेटा फैजान फिरोज (उम्र 05) साल की घर के एक ही कमरे में सोए हुए थे इस दौरान अज्ञात अपराधी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पूरे इलाके में इस ट्रिपल मर्डर से सनसनी मचा हुआ है, प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।
बाइट__ प्रेमनाथ ( डीएसपी, बारसोई )




