प्रीतम गुप्ता (कटिहार)
कटिहार के पुलिस लाइन में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कटिहार एसपी ने घटना का कारण घरेलू विवाद बताया है ! मृतक सिपाही का नाम चमन गिरी है जो मूलरूप से बेतिया का रहने वाला है वहीं मृतक सिपाही की तैनातीकटिहार पुलिस लाइन में थी ।मृतक सिपाही का शव पुलिस बेरैक के रूम से लटकी मिली ।
पुलिस लाइन कटिहार के मुफस्सिल थाना में कार्यरत एक सिपाही ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उनके समक्ष युवक के शव को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक सिपाही की पहचान बेतिया जिला निवासी चमन गिरी के रूप में हुई है। घटना के कारणों के बारे में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाया है। फिलहाल आगे घटना की जांच की जा रही है। वही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दूरभाष पर दी गई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कटिहार के लिए निकल चुके है। उनके आने के बाद ही बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।
फाईल – तस्वीर (मृतक सिपाही)




