मुजफ्फरपुर -मिश्रौली में जदयू नेता राम सज्जन राय की अध्यक्षता में सभा का आयोजन

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

आज दिनांक 31 जुलाई 2023 को गायघाट प्रखंड के मिश्रौली ग्राम में जदयू नेता राम सज्जन राय की अध्यक्षता में सभा संपन्न हुई।
सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सदा ने कहा कि अगले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के कार्यों की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है। नीतीश कुमार की लोकप्रियता से भाजपा और आर एस एस घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव नरेंद्र मोदी का सफाया तय है। इंडिया मोर्चा के सामने एनडीए नही टिक पाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा जदयू कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर महागठबंधन को जिताने में जुट जाए। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य नेताओ में मो इफ्तेखार आलम,शंकर प्रसाद सिंह, युवा नेता राजा कुमार, जीतेंद्र मांझी, मृत्युंजय सिंह, जयराम यादव, युवा नेता मनीष कुमार यादव, राम ललित रत्नाकर, प्रेम सागर उर्फ बेला, दिलीप कुमार सिंह आदि प्रमुख थे।

Join us on:

Leave a Comment