बेगूसराय में महिला पुरुष की निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में सरकार ने जारी किया अपडेट!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –


पुलिस कार्यालय, बेगूसराय।
दिनांक-21.07.23

तेघड़ा थानान्तर्गत प्राप्त एक वायरल वीडियों की जाँच पश्चात मुख्य अभियुक्त किशनदेव चौरसिया की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जाँच महिला थानाध्यक्ष एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती निशित प्रिया के नेतृत्व में सदर अस्पताल बेगूसराय में कराई जा रही है। इस मामले में 04 नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज कर जाँच एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है।

घटना का विवरण :- आज दिनांक 21.07.23 को एक वायरल विडियो संज्ञान में आया है जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति एवं एक लड़की आपत्तिजनक हालत में है जिसे कुछ लोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किया जा रहा है।

पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा तत्काल वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुए इसकी जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के द्वारा करवाई गयी है। मामला तेघड़ा थानाक्षेत्र का पाया
गया है जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति एवं एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गाँव के कुछ लोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए दोनों को मारपीट किया गया है।

इस मामलें में मुख्य अभियुक्त किशुदेव चौरसिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एवं अन्य 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

पीड़िता का फर्दबयान के आधार पर महिला थाना कांड सं0 23/23 दिनांक 21.07.23 धारा-341/323/342 / 376/354 BCD / 34 भा0द0वि० एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट एवं 67 (B) IT Act एवं 3 (1) (w), 3(2) (v) sc/st act के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है।

पीड़िता का मेडिकल जाँच महिला थानाध्यक्ष एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बेगूसराय श्रीमती निशित प्रिया के नेतृत्व में सदर अस्पातल बेगूसराय में कराया जा रहा है तथा कल पीड़िता का बयान धारा-164 द0प्र0स0 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जायेगा।

इस घटना में संलिप्त एक नामजद मुख्य अभियुक्त किशुनदेव चौरसिया पे० स्व० रामखेलावन महतो सा० पकठौल थाना तेघड़ा जिला- बेगूसराय को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वायरल विडियों में अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने वालों की 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। ***

*बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर 8540036840

बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं० 6287996684

Join us on:

Leave a Comment