पटना के बेउर जेल में बवाल, अनंत सिंह पक्ष और दूसरे गुट के बीच जमकर मारपीट!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना के बेउर जेल में बवाल, अनंत सिंह पक्ष और दूसरे गुट के बीच जमकर मारपीट
जेल का सायरन बजा, हालात काबू में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और झड़प हुई है। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और दूसरे गुट के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और धीरे-धीरे बात मारपीट तक जा पहुंची। हालांकि,जेल प्रशासन की ओर से झड़प में घायल कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है, जिससे जेल के अंदर अफरातफरी का माहौल माहौल बन गया। यहां तक की बेऊर जेल सायरन बजने लगा, सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा कर्मियों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया। वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलते ही आननफानन में कई वरीय अधिकारी भी बेउर जेल पहुंचे और मौके पर स्थिति को संभालने में जुट गए। जेल अधीक्षक के अनुसार फिलहाल हालात काबू है। सूत्रों के अनुसार बेउर जेल में पूर्व विधायक के वार्ड का दरवाजा खुला रह गया था, जिस बात को लेकर कैदियों के बीच पहले तो बहस छिड़ी और फिर बात मारपीट तक पहुंच गयी। बताया जाता है कि दोनों गुट के कैदी जेल के अंदर अपना वर्चस्‍व बनाने की जुगत में रहते हैं। इसी के चलते भी दोनों गुट के कैदियों के बीच झड़प हो गई। टकराव में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें