रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय
बड़हिया थाना क्षेत्र के देवी सिंह (बैरिया गंगा घाट) पर आज रविवार के सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान बड़हिया सीमांत स्थित बाहापर निवासी स्व जय नारायण सिंह के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। वहीं किशोर के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार अमन कुमार अपने चाचा के साथ गंगा घाट में स्नान करने गया था।जहां स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक मौके पर मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया एवं बचाने के लिए दौड़ते तब तक किशोर पानी में बैठ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किशोर की खोजबीन की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बड़हिया थाना की पुलिस को दिया है।




