रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
_बीजेपी के विधानसभा मार्च में लाठीचार्ज की घटना के विरोध में BJP ने किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी प्रखड मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्वी चम्पारण के ढाका में बिहार सरकार के दमनकारी नीति के कारण 13 जुलाई 2023 को पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार और तानाशाही के विरूद्ध आयोजित एक दिवसीय धरना व्यापार मंडल परिसर में किया गया है। जिसमे ढाका के
BJP विधायक पवन जायसवाल, राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, पूर्व M L C एवं राजेश तिवारी,ज़िलाध्यक्ष,भाजपा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने लिए भाग लिया। धरना में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। नेताओ ने नीतीश सरकार को हत्यारी सरकार बताते हुए इसको उखाड़ फेकने की बात जनता से किया है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विरोध किया गया। धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुतला को जलाया। इस अवसर पर ढाका के विधायक पवन जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की माग किया है। साथ ही बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग किया। नही तो इस से भी बड़ा आंदोलन करेंगे।
बाइट:—— पवन जायसवाल,
भाजपा,विधायक, ढाका।
बाइट:—— राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता पूर्व M L C बाइट:——राजेश,तिवारी,ज़िलाध्यक्ष,भाजपा




