फतुहा में होगा विजय सिंह का अंतिम संस्कार, शव यात्रा रवाना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

भाजपा के तरफ से आयोजित विधानसभा मार्च के दौरान जमकर हुई लाठीचार्ज के दौरान भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की हुई दर्दनाक मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को जहानाबाद सदर प्रखंड के छोटी कल्पा गांव ले जाया गया ।जहां ग्रामीणों एवं परिवार के सदस्यों ने अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि दिया विजय सिंह के पत्नी एवं बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। उपस्थित लोगों ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। इसके बाद पार्थिव शरीर को जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय ले जाया गया जहां कई भाजपा के नेताओं ने श्रद्धांजलि दिया । जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के कल्पा गांव निवासी भाजपा नगर महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत के बाद मृतक के परिजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश भी वर्तमान सरकार नीतीश तेजस्वी के प्रति देखा गया जिला मुख्यालय में जैसे ही विजय सिंह का शो प्रवेश किया है वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं का नारा वाही शुरू हो गया भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। जसिके बाद इसकी मौत को लेकर बीजेपी पार्टी के बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।इस घटना के बाद विजय कुमार सिंह का पुलिस के विशेष वाहन के द्वारा जहानाबाद उनके पैतृक गांव में लाया गया। जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उनकी विदाई दी। इस दौरान विजय सिंह अमर रहे विजय सिंह अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पार्थिव शरीर आने के पहले से जहानाबाद पुलिस प्रशासन के तरफ से भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात किया गया था। पार्थिव शरीर के आने की जैसे ही आसपास के गांव के लोगो को सूचना हुई तो आसपास के दर्जनों गांव से लोगों का भीड़ उस अंतिम क्षण में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा।अब शब को गांव पहुंचने के बाद परिजनों के द्वारा विधि-विधान करने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इनका अंतिम संस्कार फतुहा में करवाया जाएगा। इस अंतिम क्षण में जहानाबाद जिले के भाजपा के हजारों कार्यकर्ता विजय सिंह के गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर उपस्थित विधान परिषद में अपने तरफ से ₹500000 प्रीत परिवार को देने की बात कही उन्होंने कहा कि जब तक मेरा साथ रहेगा मैं परिवार के साथ रहूंगा ।

बाइट विधान पार्षद भाजपा।
बाइट मुकेश कुमार सिंह भाजपा नेता।
बाइट भाजपा नेता।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें