सीमा हैदर को पाकिस्तान भेज दो, नहीं तो मुंबई पर 26/11 जैसा आतंकी हमला

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुंबई पुलिस को मिली धमकी, हमले की जिम्मेदार यूपी की योगी सरकार होगी

मुंबई : पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा गुलाम हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने आज 13 जुलाई को बताया कि कंट्रोल रूम को कल एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि फोन करने वाले ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की धमकी दी और उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसी कई कॉल्स आती हैं और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये कॉल असली है या फर्जी। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को यूपी के नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से ऑनलाइन गेमिंग के दौरान प्यार हो गया था। जिसके बाद सीमा पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। सीमा हैदर को भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर गिरफ्तार भी किया गया था। नोएडा पुलिस ने इस मामले में सचिन को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि दोनों को बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

सीमा हैदर ने पाकिस्तान में अपनी जान को बताया खतरा
सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी। सीमा ने उसको पाकिस्तान वापस भेजने पर जान का खतरा बताया है। सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की है। जिसपर सीमा ने कहा कि अगर उसे वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी। उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें