बेगूसराय में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका कांग्रेश पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में रजौरा चौक पर काग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ऊपर झूठा आरोप लगा कर झूठे मुकदमें में फंसाने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर पुर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत ने कहा कि केंद्र हिटलर शाही सरकार ने लोकतंत्र को को ताक पर रख कर अपना हिटलर शाही सरकार चलाना चाहती हैं जो कि कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता इसका मुँह तोड़ जबाब देने के लिए तैयार हैं। एक राहुल गांधी नहीं लाखों राहुल गांधी तैयार है इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए। वही आज मंहगाई आसमान छू रही है आज से पहले इतनी महगाई सैकड़ों वर्ष पहले ना थी और आगे क्या होगा भगवान ही मेरे देश को बचा सकते हैं इस जुमले बाजो से आज टमाटर,हरि मिर्च,दाल,गैस सिलेंडर हो पेट्रोल, डीजल आदि सामग्री का दाम आसमान छू रही लेकिन साहब को पूंजीपतियों का पेट और अपना सेट बदले से फुर्सत ही नहीं है। इस कार्यक्रम में विजय राय, जयप्रकाश गुप्ता, सुधीर राय, मो0 करीम,सोहित तांती आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment