पंकज कुमार जहानाबाद ।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज आपूर्ति, सहकारिता, राज्य खाद्य निगम, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने नये जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन के लिए विज्ञापन प्रकाशन की प्रक्रिया करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संदिग्ध राशन कार्डों का साफ्टवेयर से डिलिशन कराने का निदेश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी को 20 जुलाई तक सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भंडार पंजी का सत्यापन करने का निदेश दिया गया। साथ ही ई पॉश यंत्र से पंजी का मिलान करने का निदेश दिया गया ताकि भंडार पंजी में प्रविष्टि सही है अथवा गलत उसका सत्यापन हो सके तथा जहां जहां गलत पाया जाता है उसका सकारण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि किसानों को धान का बीज के वितरण में किसी भी प्रकार का कोई कठिनाई तो नहीं तो हो रहा है, जिसका अनुश्रवण किया जाए। बैठक में आधार सिडिंग पर समीक्षा किया गया तथा छूटे हुए लाभुकों को अभियान चला कर शत प्रतिशत आधार सिडिंग करने का निदेश दिया गया। राशन कार्ड सक्रिय करने के संबंध मे बताया गया कि जिला से अक्टूबर, 2022 से अप्रैल, 2023 तक 25778 सक्रिय करने का अनुरोध किया गया है, जिसके आलोक में सभी राशन कार्ड को सक्रिय किया जा रहा है। राज्य खाद्य निगम द्वारा भंडार पंजी के सत्यापन में आनलाइन एवं ऑफ लाईन प्रविष्टि में विसंगत पाया गया है, जिसे अविलंब ठीक कराने का निदेश दिया गया। बैठक में डीलर मार्जिन राशि के भुगतान की समीक्षा की गई तथा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि अन्य जिलों की भांति जहानाबाद जिले में भी जुलाई, 2023 तक शत प्रतिशत डीलर मार्जिन राशि के भुगतान की कार्रवाई की जाए। बैठक में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच खाद्य का उठाव एवं वितरण की समीक्षा किया गया तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि खाद्य का वितरण किया जाएगा ।




