आरा/आशुतोष पाण्डेय
बिहार के आरा में शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया। धरना दे रहे विद्यार्थी परिषद के नेताओं का कहना है कि डोमिसाइल नीति लाकर शिक्षक अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कभी भी छात्रों का भला नहीं कर सकते हैं। यही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जब सरकार में नहीं थे तो उन्होंने कहा था कि हम शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हैं अब उनके वादे का क्या हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एक दिवसीय धरना के माध्यम से हम लोग सरकार को आगाह कर रहे हैं। अगर सरकार ने डोमिसाइल नीति को वापस नहीं लिया तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।
बाइट- छोटू सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
बाइट- चंदन तिवारी, विश्वविद्यालय संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद




