कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिला नियोजनालय कैमूर भभुआ के तत्वाधान में भभुआ एवं मोहनिया प्रखंड में रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। भभुआ प्रखंड अंतर्गत रोजगार कैंप का आयोजन छह जुलाई को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र यानी डीआरसीसी कैमूर भभुआ में एवं मोहनिया प्रखंड अंतर्गत रोजगार कैंप का आयोजन दिनांक सात जुलाई को मोहनिया कौशल विकास केंद्र यानी बीएसडीसी प्रखंड प्रांगण मोहनिया में किया जाएगा। उपरोक्त स्थलों पर निर्धारित तिथियों को पूर्वाहन 10:00 बजे से 2:00 बजे तक रोजगार कैंप में अपना आवेदन दिया जा सकता है। इस जॉब कैम्प में जीफोरएस मिलेनुयम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के द्वारा सिक्यूरिटी के क्षेत्र में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 100 पद पर योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा। आवेदक को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड,दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। आवेदक प्रति माह रुपए 14000-22000 प्राप्त करेंगे। साथ ही पीएफ, इएसआईसी एवं अन्य सुविधाएं मिलेगी। आवेदक का उम्र 18-40 वर्ष होना चाहिए। योग्यता 10वी या उससे ऊपर एवं ऊंचाई 165 सेमी एवं वजन 45 किग्रा होनी चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कोलकाता,नोएडा,गुरुग्राम, गाजियाबाद,भुवनेश्वर एवं हैदराबाद में तैनाती दी जाएगी।




